वृहताकार सहकारी समिति मर्या उतई द्वारा पशु आहार दुकान का लोकार्पण संपन्न,,इफको के संतुलित पशु आहार किसानों और डेयरियों के लिए किफायती दाम पर उपलब्ध,,,,इफको के एमपी सीजी क्षेत्रीय अधिकारी सोमेश्वर पांडे भी उद्घाटन में पहुंचे

उतई ( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) भारत सरकार व प्रदेश सरकार का उपक्रम शासकीय इफको कंपनी जो नाम कृषि के क्षेत्र में अपनी विशाल पहचान बना चुका एक बड़ा नाम है जिसके खाद और कृषि दवाइयों का उपयोग पूरे देश के कोने कोने में किसान अपनी फसल की पैदावार बढ़ाने के साथ साथ फसलों को बीमारियों से बचाने में करते आ रहे है । अब इफको ने खाद और कृषि दवाइयों के बाद संतुलित पशु आहार के क्षेत्र में भी अपने कदम बढ़ाए है देश के अनेक स्थानों पर इनका गुणवत्ता युक्त पशु आहार की बिक्री प्रारंभ हो चुकी है।इसी कड़ी में अविभाजित दुर्ग जिले की सबसे बड़ी और सर्वाधिक आय वाली संस्था वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित उतई ने भी इफको के पशु आहार किसान भाइयों तक सीधे पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।संस्था द्वारा इफको के पशु आहार की बिक्री केंद्र का उद्घाटन नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी के मुख्य आतिथ्य,पुरुषोत्तम तिवारी संचालक मंडल सदस्य सेवा सहकारी समिति पहंडोर व नगर पंचायत उतई उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुवा।संस्था अपने किसान भाइयों को जिन्हे वर्षों से कृषि हेतु खाद ,दवाई, नगदी, ऋण उपलब्ध करवाती आ रही है अब किसानों को सीधे पशु आहार भी उपलब्ध करवाएगी। इफको के अधिकारी सोमेश्वर पांडे, संतुलित पशु आहार में ऊर्जा प्रोटीन खनिज विटामिन से भरपूर पौष्टिकता का ख्याल रखा गया है जो पशुओं में शक्ति व दूध के घनत्व व गुणवत्ता को बढ़ाता है।साथ ही दूध में अधिक मक्खन और फैट की मात्रा पैदा करता है तथा बछड़ों के विकास में भी मदद करता है।इफको के संतुलित पशु आहार थ्री फोर फाइव स्टार में उपलब्ध रहेंगे।साथ ही कैल्शियम लिक्विड भी उपलब्ध होगा ।किसान भाई व डेयरी वाले हमारी संस्था के दुकान दशहरा मैदान उतई सोसायटी कार्यालय से किफायती दाम पर गुणवत्ता पूर्ण प्राप्त कर सकते हैं।
आज उद्घाटन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा ,उपाध्यक्ष दिनेश देशलहरे ,संचालक मंडल के सदस्य खुमान सिंह साहू ,माधोलाल साहू, अश्वनी वर्मा, टिकेश्वरी साहू, नगर पंचायत पार्षद व लोक निर्माण प्रभारी तोषण साहू ,व्यापारी संघ अध्यक्ष सतीश पारख,प्रबंधक गिरधर सोनी ,संस्था के अधीनस्थ कर्मचारी प्रहलाद साहु, तिलक साहू ,गोविंद साहू ,पूरनलाल साहू ,खोवालाल धृतलहरे ,जयंत कुमार साहू, चंद्रकला कांकड़े ,बिजेंद्र कोसरे, गजेंद्र कुर्रे, शंकर यादव ,किसान सदस्य ढालसिंह देशमुख, चुन्नीलाल साहू ,रतनलाल रिगरी ,बलदुराम टंडन, तेजराम साहू ,छबिलाल साहू ,तुकाराम साहू ,भुनेश्वर चंद्राकर ,राधेलाल चंद्राकर, घुराऊ चंद्राकर ,घनश्याम चंद्राकर, तीरथ यादव ,अर्जुन यादव ,दुर्गेश साहू, भैयाराम कांकडे, मनीराम यादव, मोती यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *