विश्व हिंदू परिषद और शौर्य युवा संगठन के युवाओं ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव

कलयुग के सबसे प्रभावशाली देवता है हनुमान जी- राधेलाल

रोशन सिंह@उतई। विश्व हिंदू परिषद एवं शौर्य युवा संगठन आदर्श ग्राम कोड़िया ने ग्राम पंचायत के पास पिंगलोवीर राम जानकी मंदिर में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर हनुमान जी की पूजा अर्चना, विशाल भंडारा एवं सांयकालीन शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं मंदिर प्रमुख लतखोर निषाद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान हनुमान को बुराई के खिलाफ जीत हासिल करने और सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। इनकी श्रद्धापूर्वक अर्चना करने से सबको सर्वसिद्धि प्राप्त होती है।
पूर्व सरपंच राधेलाल साहू जी ने हनुमान जी के गुणों का बखान करते हुए कहा संकटमोचन हनुमान जी कलयुग के सबसे प्रभावशाली देवता माने जाते हैं। हनुमान जी के चालीसा पाठ से तन-मन की शुद्धि होती है और मानव हर तरह से निर्मल हो जाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ग्राम के पूर्व सरपंच राधेलाल साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष खिलावन साहू, पर्यावरण प्रेमी लतखोर निषाद, शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, सचिव आदित्य भारद्वाज, वीएचपी के बुधेलाल निषाद, मिथलेश यादव, दानेश्वर यादव, राजू निषाद, योगेश साहू, अश्वनी निषाद, सोनू निषाद सहित विश्व हिंदू परिषद के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *