पाटन। शासकीय चन्दुलाल चंद्रकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन के गणित विभाग द्वारा स्नातकोत्तर छात्रों के लिये कैरियर काऊन्सलींग कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शीर्षक *स्नातकोत्तर डिग्री के बाद कैरियर के अवसर* के तहत मुख्य वक्ता डॉ समीर दशपूत्रे सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी एस छाबड़ा ने किया । सर्वप्रथम डॉ बी एस छाबड़ा ने इस विषय को छात्रों के अनुकूल बताने के साथ-साथ अतिथि वक्ता द्वारा परीक्षा कार्य की व्यस्तता के बावजूद कार्यक्रम में भागीदारी के लिये धन्यवाद दिया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथी वक्ता डॉ दश्पूत्रे ने संघलोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, भारतीय रेलवे बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, राज्य पात्रता परीक्षा, भारतीय बैंकिंग परीक्षा, तथा वैज्ञानिक शोध और अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (सी एस आई आर) की परीक्षा के बारे मे पावर पॉइंट के माध्यम से छात्र उपयोगी और रोचक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन डॉ आर के वर्मा (विभगाध्यक्ष) ने की। छात्रों को कॉलेज के प्राध्यापकगण, रागिनी साहू (अंग्रेजी), जितेन्द्र मांडवी, जयनेनद्र श्रीवास, कु गीतिका वर्मा, चंद्रशेखर देवांगन और श्री नसीम खान ने भी सम्बोधित किया। तकनीकी सहयोग नसीम खान ने किया।इस अवसर पर उगेद्र कुर्रे, शैलेश मिश्रा, प्रो डी के भरद्वाज तथा लगभग 45 छात्र ऑनलाइन और इतने ही छात्र प्रोजेक्टर पर प्रसारण से जुड़े हुए थे।
गणित विभाग द्वारा कैरियर पर वेबिनार संपन्न*
