तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल

– पाटन ब्लॉक के तेलीगुण्डरा में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया संबोधन

– रानीतराई का महाविद्यालय होगा पाटन क्षेत्र के दानवीर भामाशाह कहे जाने वाले स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू के नाम पर

– तहसील साहू संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर भी दिए 50 लाख रुपये

पाटन। छत्तीसगढ़ में माता कर्मा तथा माता शबरी की भक्ति अतुलनीय रही है। छत्तीसगढ़ में जब भी भक्त माताओं की परंपरा ध्यान में आती है तो माता कर्मा और माता शबरी का ध्यान सबसे पहले आता है। माता शबरी ने शिवरीनारायण में जिस तरह भगवान श्री राम को झूठे बेर खिलाए। उसी तरह माता कर्मा ने भगवान श्री कृष्ण को प्रेम से खिचड़ी खिलाई। जिस तरह से भक्त माताओं ने अपने प्रेम से ईश्वर को भी अभिभूत कर लिया। उनके स्नेह के वश भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण उनके पास चले आए। यह संदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम तेलीगुण्डरा में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम के अवसर पर नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कही।


यह बहुत हर्ष का विषय है कि साहू समाज भक्त माता कर्मा की जयंती पूरे उत्साह से मना रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन अब प्रदेश में व्यापक स्तर पर होने लगा है। इसके पीछे डॉ. मनराखन लाल साहू की अहम भूमिका है। इसके साथ ही जंजगिरी के वेदराम गुरु जी जिन्होंने कर्मा मां का भजन लिखा, उनका भी अहम योगदान है। इसके साथ ही स्वर्गीय ताराचंद साहू का स्मरण आता है उन्होंने भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। तेलीगुंडरा में आज तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के भामाशाह कहे जाने वाले स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू की स्मृति में रानीतराई महाविद्यालय का नाम करने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने तेलीगुण्डरा में हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन निर्माण की घोषणा भी की। तेलीगुण्डरा के विकास के लिए विभिन्न मांगों पर उन्होंने 25 लाख रुपये की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने तहसील साहू संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न मांगों के लिए भी 50 लाख रुपये की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारी संस्कृति हमारा गौरव है। हमारे तीज त्योहार हमारे मेले हमारे गौरव हैं राजिम में हमेशा से पुन्नी मेले का आयोजन होता था। इस मेले का नाम बदल दिया गया था। हमने प्रस्ताव पारित कर नाम पुन्नी मेले का नाम पुनः रखा। इससे परंपरा से जुड़े लोगों में गहरी खुशी हुई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज द्वारा समाज को आगे ले जाने के लिए विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संगठन में ही ताकत होती है और संगठित रहने से ही समस्याएं हल होती हैं। साहू समाज पूरे प्रदेश में जन जागरूकता के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। कोरोना काल में जिस तरह से सामाजिक जनों ने आगे आकर कार्य किया, वो अनुकरणीय है। इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू समाज संगठित होकर तेजी से सामाजिक जनों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है। समाज को सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है। समाज के द्वारा नवाचार अपनाया जा रहा है और ऐसी कुरीतियों को त्याग किया जा रहा है जो समाज के हितों के अनुकूल नहीं है। इस मौके पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। साहू समाज सकारात्मकता के साथ अपने उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इससे समाज को और पूरे प्रदेश को लाभ हो रहा है।

सांसद विजय बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा की साहू समाज सबसे संगठित समाज है और समाज की जड़ काफी मजबूत है।किसी अन्य समाज को संगठन क्षमता देखना है साहू समाज की सामाजिक संग़ठन से सिख लेते है। समाज हमे दशा, दिशा और सम्मान देती है। समाज के बिना किसी व्यक्ति का अस्तित्व नही है। लेकिन कुछ राजनेता समाज को अपने हिसाब से चलाना चाहते है। वे समाज को अपने राजनीतिक फायदा के लिये विकृति की ओर ले जाना चाहते है। राजनेताओ की पद केवल 5 साल का होता है। भक्त माता कर्मा ने साहू समाज के अस्मिता और आत्मसम्मान की रक्षा किये है। माता कर्मा द्वारा स्थापित संगठन के फलस्वरूप आज सम्मपूर्ण भारत मे साहू समाज संगठित है। समाज मे महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से समाज मे जागृति आ रही है।

मंच में पूर्व मंत्री रमशीला साहू,पूर्व मंत्री,दीपक ताराचंद साहू, जागेश्वर साहू,मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने दिया। मंच संचालन खेमलाल साहू ने किया आभार प्रदर्शन डॉ गुलाब साहू ने किया।

महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण- मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुष्ठ जागरूकता स्थल में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।

मौके पर प्रमुख रूप से कार्यकारी तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, अध्यक्ष लालेश्वर साहू,महासचिव खेमलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जनपद सदस्य दिनेश साहू,गंगादीन साहू,धनराज साहू, दिलीप साहू, महेंद्र साहू,किशन हिरवानी,डॉ सुरेश साहू,किशोर साहू, टेस राम साहू, मोहन साहू, सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू,हरिशंकर साहू, डॉ गुलाब साहू,खेमीन साहू,अंजीता साहू,विमला साहू,देवनारायण साहू,देवेन्द्र साहू,गरीब दास साहू, लालजी साहू,गायत्री साहू,डॉ डोमन लाल साहू, चित्रसेन साहू,भूमिका गंजीर, ललिता साहू,त्रिवेणी साहू,चांदनी साहू, डॉ यशवंत साहू,गोपेश साहू साहू, उषा साहू,चित्रसेन साहू, संतराम साहू, सुखदेव साहू,बलराम साहू, सोहन साहू, श्यामलाल साहू चंदू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *