उतई (न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) भारत सरकार व प्रदेश सरकार का उपक्रम शासकीय इफको कंपनी जो नाम कृषि के क्षेत्र में अपनी विशाल पहचान बना चुका एक बड़ा नाम है जिसके खाद और कृषि दवाइयों का उपयोग पूरे देश के कोने कोने में किसान अपनी फसल की पैदावार बढ़ाने के साथ साथ फसलों को बीमारियों से बचाने में करते आ रहे है । अब इफको ने खाद और कृषि दवाइयों के बाद संतुलित पशु आहार के क्षेत्र में भी अपने कदम बढ़ाए है देश के अनेक स्थानों पर इनका गुणवत्ता युक्त पशु आहार की बिक्री प्रारंभ हो चुकी है।इसी कड़ी में अविभाजित दुर्ग जिले की सबसे बड़ी और सर्वाधिक आय वाली संस्था वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित उतई ने भी इफको के पशु आहार किसान भाइयों तक सीधे पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।संस्था के अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा व प्रबंधक गिरधर सोनी ने बताया कि 18 अप्रैल को इफको के पशु आहार की बिक्री का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा के मुख्य आतिथ्य,दुर्ग मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू की अध्यक्षता,पुरुषोत्तम तिवारी संचालक मंडल सदस्य सेवा सहकारी समिति पहंडोर के विशेष आतिथ्य व नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी के अति विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा। संस्था अपने किसान भाइयों को जिन्हे वर्षों से कृषि हेतु खाद ,दवाई, नगदी, ऋण उपलब्ध करवाती आ रही है अब किसानों को सीधे पशु आहार भी उपलब्ध करवाएगी। सोसायटी के अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा ने बताया की इफको के संतुलित पशु आहार में ऊर्जा प्रोटीन खनिज विटामिन से भरपूर पौष्टिकता का ख्याल रखा गया है जो पशुओं में शक्ति व दूध के घनत्व व गुणवत्ता को बढ़ाता है।साथ ही दूध में अधिक मक्खन और फैट की मात्रा पैदा करता है तथा बछड़ों के विकास में भी मदद करता है।इफको के संतुलित पशु आहार थ्री फोर फाइव स्टार में उपलब्ध रहेंगे।साथ ही कैल्शियम लिक्विड भी उपलब्ध होगा ।किसान भाई व डेयरी वाले हमारी संस्था के दुकान दशहरा मैदान उतई सोसायटी कार्यालय से किफायती दाम पर गुणवत्ता पूर्ण प्राप्त कर सकते हैं। ट्रेक सीजी न्यूज प्रतिनिधि द्वारा पूछे गए प्रश्न की सोसायटी खाद बीज दवाइयों और नगदी ऋण की तरह क्या संस्था से जुड़े किसान भाइयों को पशु आहार भी ऋण पर उपलब्ध करवाएगी पर संस्था के प्रबंधक गिरधर सोनी ने इस प्रक्रिया हेतु भी प्रबंधन समिति की बैठक में चर्चा कर संस्था के किसानों को लाभ पहुंचाने की बात उन्होंने कही ताकि किसान भाइयों को बिना किसी आर्थिक परेशानी के हम सहयोग प्रदान कर सकें तथा कृषि ऋण की तरह इस ऋण की भी वसूली धान खरीदी के समय हो ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किए जाने की बात उन्होंने दोहराई।आज 18 अप्रैल को संस्था के पशु आहार केंद्र के उद्घाटन में संस्था से जुड़े किसानों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपिल संस्था अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा व प्रबंधक गिरधर सोनी ने की है।

