खैरागढ़ की जीत पर उतई में फटाके फूटे,,,,कांग्रेसियों ने एक दूसरे को बधाई देते मुंह मीठा कराया

उतई.(न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) प्रदेश के खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत पर उतई के कांग्रेसियों ने भी जुलूस निकालकर फटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई नगर कांग्रेस के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने इस जीत का श्रेय प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल सरकार की जनहितकारी नीतियों को दिया।खैरागढ़ चुनाव के संयोजक मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित उनकी पूरी टीम को इस जीत का श्रेय कांग्रेसियों ने दिया।उन्होंने कहा की भाजपा खैरागढ़ को सेमी फायनल मानकर जीत की बात करती थी किंतु उन्हें मुंह की खानी पड़ी।सेमी फाइनल भी कांग्रेस ने जीता फाइनल 2023 भी कांग्रेस जीतकर भूपेश बघेल के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाएगी। आज की इस जीत की खुशियों में नगर पंचायत पार्षद लोक निर्माण प्रभारी तोषण साहू, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह सैनी, नगर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष संतोष मानिकपुरी, भावेश साहू, धनंजय नेताम ,चंद्रशेखर वर्मा ,शुभम बंभोले ,तिलक साहू ,अजय वर्मा, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *