कोसरिया महरा समाज जिला गरियाब़ंद के 09वां महासभा सम्मेलन ग्राम मोखागुड़ा में सम्पन्न

रोशन अवस्थी@देवभोग।कोसरिया महरा समाज जिला गरियाब़ंद के 09वां महासभा सम्मेलन ग्राम मोखागुड़ा में सम्पन्न हुआ। कोसरिया महरा समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष,उर्जावान सरल- स्वभाव व्यक्तित्व के धनी,डॉ योगीराज माखन कश्यप ने,आभार व्यक्त किया।

श्री कश्यप नें कहा कि, छुरा,मैनपुर,कांदाडोंगर,देवभोग और नदी उस पार से आये समस्त स्वजातीय बन्धुओ ने अपना बहुमूल्य समय निकाल कर इस महासभा को सफल बनाया आप सब के महत्वपूर्ण योगदान से मुझे जिम्मेदारी निभानें की अवसर प्राप्त हुआ। निश्चित ही हम सब के लिए ये एक बड़े जिम्मेदारी है जिसके निर्वाहन हम ,आप सब मिलकर ही सकारात्मक विचारों के माध्यम से ही समाज का प्रगति संम्भव होगा।
आदरणीय बन्धुओं आप के इस स्नेह सदैव हम पर बनाये रखेंगे।
श्री कश्यप जी नें आभार प्रकट करते हुऐ कहा कि,
समस्त युवा बन्धुओं आप सब के धैर्य, समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव मुझे आत्म-विभोर किया।मैं कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद की ओर से आप सभी आत्मीय बन्धुओं को बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं। आप सब के आशीर्वाद और करुणा मुझ पर सदैव बनाये रखना।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची-
अध्यक्ष – योगीराज माखन कश्यप मु.पो.चनाभाठा उरमाल

सचिव – कुमेन्द्र कश्यप मु.पो.सरगीगुड़ा उरमाल

उपाध्यक्ष- कंचन कश्यप मु.पो.देवानमुड़ा झाखरपारा

कोषाध्यक्ष-श्री खिरनाथ कश्यप मु.पो.मोखागुड़ा मोखागुड़ा

सह सचिव – जगदीश कश्यप मु.पो.फुलीमुड़ा निष्ठीगुड़ा

एवं समस्त कमेटी कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद (छ. ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *