पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन 16 एवं 17 अप्रेल को ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित की गई है। कार्यक्रम की शुरुवात 1006 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई।
ग्राम तेलीगुंडरा एवं खर्रा से महिलाओं द्वारा सिर में कलश धारण कर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू,महासचिव खेमलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जनपद सदस्य दिनेश साहू,गंगादीन साहू,धनराज साहू, दिलीप साहू, किशन हिरवानी,डॉ सुरेश साहू, सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू, डॉ गुलाब साहू, महेंद्र साहू,अंजीता साहू, विमला साहू,देवेन्द्र साहू,हरिशंकर साहू, टेस राम साहू, गोपेश साहू, लोकेष साहू, करुणा साहू, उषा साहू,त्रिवेणी साहू,लालजी साहू ,बलराम साहू, सोहन साहू, सुखदेव साहू, खेमीन साहू, धात्री साहू,रोहित साहू , सहित अन्य उपस्थित थे।
तेलीगुंडरा में 1006 कलश के साथ शोभायात्रा शुरुवात हुई कर्मा महोत्सव
