दुर्ग ( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) मीनाक्षी नगर स्थित चन्द्राकर भवन में समाज के सदस्यों एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकरियो की उपस्थिति में दुर्ग शहर चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय सामज ( चंद्राकर समाज) उप क्षेत्र का चुनाव संपन्न हुआ,जिसमें विजय चंद्राकर (बंटी) अध्यक्ष चुने गये।
उपाध्यक्ष कामता चन्द्राकर, सचिव जीवन लाल चन्द्राकर,कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र चन्द्राकर,संगठन मंत्री- सेवक चन्द्राकर जी एवं राज प्रतिनिधि ( कार्यकारणी सदस्य)रत्नेश चन्द्राकर गौकरण चन्द्राकर,नंद कुमार चंद्राकर,कामता प्रसाद चंद्राकर भावेंद्र चन्द्राकर,ललित चन्द्राकर भारती चन्द्राकर मीना चन्द्राकर ममता चंद्राकर प्रतिभा चन्द्राकर निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में शिव चन्द्राकर ने चुनाव सम्पन्न कराये।
समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, चन्द्राकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी चन्द्राकर, पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, रज्जू चन्द्राकर,श्री हीरामणि चन्द्राकर,प्रवीण चन्द्राकर, मनोज चन्द्राकर, हनी चन्द्राकर, शैलेश चन्द्राकर,विनय चन्द्राकर ,अनुज चन्द्राकर,नरेश चन्द्राकर,सिद्धार्थ चन्द्राकर, ममता चन्द्राकर, गोदावरी चन्द्राकर,मंजू चन्द्राकर,शौरभ, सहित सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉर्पोरेशन अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा विधायक अरुण वोरा,अन्यपिछडा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा आर एन वर्मा,महापौर धीरज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, सभापति राजेश यादव,ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,अलताफ अहमद,कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा, राजकुमार पाली,राजकुमार साहू सहित शुभचिंतको ने विजय चंद्राकर को बधाई दी है।

