पाटन । बाबा साहेब के नाम से प्रसिद्ध डॉ भीमराव अम्बेडकर विधि, राजनीति, अर्थशास्त्र के ज्ञाता होने के साथ साथ महान समाज सुधारक भी थे। दलित उद्धार के लिए अनेको कार्य किये जिसका लाभ आज वर्तमान समाज ले रहा है बाबा साहेब ने ये सब कार्य अपनी मजबूत इच्छशक्ति और उच्च शिक्षा के आधार पर किया है क्योकि बाबा साहब मानते है कि शिक्षा के माध्यम से समाज मे व्याप्त भेदभाव को दूर किया जा सकता है उक्त बातें शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में राजनीति व समाजशास्त्र विभाग द्वारा अंबडेकर जयंती पर आयोजित एकदिवसीय व्याख्यान में मुख्य वक्ता व महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव ने कही। इससे पूर्व उद्धाटन पश्चात राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडावी ने बाबा साहब को नमन करते हुए सभी का स्वागत के साथ अम्बेडकर के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बाल्यकाल में कठिनाईयों का सामना करते हुते शिक्षा प्राप्त कैसे किये विस्तार से बतलाया। अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष बीएम साहू में अम्बेडकर जी के आर्थिक विचारों से अवगत कराया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बी एस छाबड़ा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई एवं शूभकामनाये दिये। कार्यक्रम का संचालन कर रहे है राजनीति विज्ञान विषय के अतिथि सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने अम्बेडकर जी के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत के संविधान निर्माण में बाबा साहब की भूमिका को स्पष्ट करते हुए बतलाया कि अम्बेडकर जी राजनीतिक लोकतंत्र के साथ साथ सामाजिक लोकतंत्र की स्थापना के लिए दृढ़संकल्पित थे। राजनीति परिषद के अध्यक्ष सोहन लाल ने कविता के माध्यम से अम्बेडकर की महिमा का वर्णन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किये।
समाज का सुधार शिक्षा से ही सम्भव- डॉ शोभा श्रीवास्तव पाटन कालेज में राजनीति व समाजशास्त्र विभाग द्वारा अम्बेडकर जयंती पर व्याख्यान हुआ
