रायपुर.लॉकडाउन, क्वारनटाइन उल्लंघन करने और विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 19 अपराध दर्ज किये हैं। गरियाबंद में 1, धमतरी में 2, महासमुंद में 3, बलौदाबाजार में 3, बेमेतरा में 1, बिलासपुर में 2, कोरबा में 1, जांजगीर चाम्पा में 1, सरगुजा में 3, कोरिया में 1, सूरजपुर में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।
