उतई फोटो।बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में 16 अप्रैल शनिवार को हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर भव्य शोभा यात्रा कार्यक्रम रखा गया है शाम 4 बजे से जय बजरंग अखाड़ा मंडली पथरीया डोमा वाले भाईयों के द्वारा शोभा यात्रा दरबार से निकले गी जो कि अखाड़ा मंडली द्वारा नया नया करतब दिखाते आगे बढ़ते हुए बजरंग पारा से बजार चौक शितला पारा मेन गली से कर्मा मंदिर गौरा चौक से बंम्ल ई पारा से गोल्डन चौक होते महावीर उद्यान पहुंचेगी सभी भक्तों हांथ में केशरिया रंग की झंडा लेकर जय सियाराम जी एवं जय हनुमान जी का नारा लगाते हुए एवं माताये बड़ी संख्या में सरपे कलश लेकर पूरे गांव में गली भ्रमण बाजे गाजे के साथ करते हुए महावीर उद्यान पहुंचेगी इस शोभा यात्रा में हर जिले से भक्त गण लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे एवं कुंज लाल साहू जी के द्वारा दोपहर 2 बजे से प्रसाद खिचड़ी एवं हलुवा का वितरण किया जाएगा महावीर उद्यान में विराजमान हनुमान जी एवं शनि देव महाराज का लक्ष्मण बाबा जी के द्वारा विधी विधान के साथ पुजा पाठ करके झंडा पताका चढ़ाया जायेगा एवं 17 अप्रैल रविवार को रात्रि 10 बजे से छतिसगढि सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा दुष्यंत हरमुख का कार्यक्रम रखा गया है अतः सभी भक्तों से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर के अपने जीवन को कृतार्थ करें यह जानकारी दरबार प्रति निधी चंद्र कान्त कोसरे एवं गुलाब साहू ने दी.
बाबा दरबार धनोरा से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
