ब्रेकिंग न्यूज: कुकदा डेम घूमने आए तीन लोगो की डूबने से मौत,लड़की की लाश बरामद ,दो लापता लोगो की तलाश जारी

ब्रेकिंग न्यूज: कुकदा डेम घूमने आए तीन लोगो की डूबने से मौत,लड़की की लाश बरामद ,दो लापता लोगो की तलाश जारी

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद,रियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र में स्थित कुकदा पिकअप वियर में डूबने से तीन लोगो की मौत हो गई।जिसमे एक युवती और दो युवक शामिल है।जानकारी के मुताबिक मगरलोड एनजीओ में काम करने वाले 8 लोग घूमने कुकदा डेम आए थे।जिसमे से तीन लोगो की डूबने से मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है ।जिसमे से लड़की का लाश बरामद हो गया है और बाकी की तलाश में पाण्डुका पुलिस जुटी हुई है।ये सभी मगरलोड एनजीओ में काम करते है जो अलग अलग क्षेत्रों से है।मृत युवती झारखंड निवासी बताया जा रहा है।घूमने आए 8 लोगो में से 3 लड़की और 5 लड़का बताया जा रहा है।पाण्डुका पुलिस लापता 2 युवकों की तलाश में लगे हुए है।फिलहाल बाकी लोगो की पूरी डिटेल नही मिल पाई है।पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *