छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. वर्मा का सम्मान|

रायपुर (न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान के उद्देश्य के अनुसार कोरोना काल में जिन्होंने योद्धा की तरह समाजिक – साहित्यिक एवं कला को जीवंत रखते और कार्य में संलग्न होकर विजय पाया हो साथ ही जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है ऐसे योद्धाओं का सम्मान छत्तीसगढ़ स्वाभिमान घर- घर जाकर सम्मानित कर रहा है| इस कड़ी में डॉ. केशरी लाल वर्मा (कुलपति – पं. रविशंकर विश्वविद्यालय) का सम्मान किया गया।
इससे पूर्व पंडित दानेश्वर शर्मा, सुरजीत नवदीप, रामेश्वर वैष्णव, डॉ. जीवन यदु “राही”, डॉ. बिहारी लाल साहू, रवि श्रीवास्तव, शिव शंकर शुक्ल, डॉ. चितरंजन कर, डॉ. संतराम देशमुख,श्रीमती आशा श्रीवास्तव, श्रीमती संतोष झांझी, पद्म विभूषण तीजन बाई, शिवकुमार दीपक, कुलेश्वर ताम्रकार, जयंती यादव सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले के 290 साहित्यकार, कलाकार एवं समाज सेवको का सम्मान किया गया है।
सम्मान करने हेतु संस्थान के डॉ. उदय भान सिंह चौहान (अध्यक्ष), रामेश्वर शर्मा ,( प्रान्तीय संयोजक साहित्य-कला) डॉ. इन्द्र देव यदु(उपाध्यक्ष साहित्य प्रकोष्ठ), डॉ. हितेश तिवारी व खेमराज साहू एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *