आम आदमी पार्टी के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ आज,,,,,पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेता शामिल होंगे

रिसाली (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख) दुर्ग ग्रामीण विधानसभा आम आदमी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ आज 13 अप्रैल की सन्ध्या 4:30 बजे स्टेशन मरोदा, उतई मार्ग ओवर ब्रीज के पास संपन्न होगा।आम आदमी पार्टी के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष संजीत विश्वकर्मा ने बताया की कार्यालय शुभारंभ के मुख्य अतिथि संजीव झा (प्रभारी छत्तीसगढ़) होंगे।
अन्य अतिथि के रूप में कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष (छ.ग.) वदूद आलम उपाध्यक्ष (छ.ग.) घनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष ,मेहरबान सिंह दुर्ग जिला अध्यक्ष होंगे।

आम आदमी पार्टी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा पदाधिकारी बब्बन सिद्धीकी, मो. असलम, मोहसीन अहमद, रविराय, भीष्म साहू, रमेश विभार, मनहरण लाल साहू, जगदीश नागेश, राजकुमार, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती पिंकी बेनुवा, शरीन्द्र नायक, गुलशन महानंद, गिरधारी, संतोष, श्रवण शाह, डैजू, मंजीत विश्वकर्मा एवं समस्त आम आदमी पार्टी परिवार दुर्ग ग्रामीण विधानससभा ने आम आदमी के हितचिंतक सभी साथियों से उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *