लोकेश्वर सिन्हा @गरियाबंद । चैत्र नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर गरियाबन्द जिले से 35 किलोमीटर दूर के ग्राम दर्रीपारा, बोईरगांव के शीतला मंदिर में ज्योत कलश प्रज्वलित किया गया था। पिछले रविवार को दर्रीपारा, बोईरगांव में चैत्र नवरात्रि पर 9 दिनों तक माता रानी की सेवा करने के उपरांत भक्तों ने ज्योति कलश यात्रा निकालकर माता को विदाई दी। चैत्र नवरात्रि में देवालयों में ज्योति कलश स्थापना कर 9 दिनों तक माता की पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई।
गौरतलब है कि कोरोनाकाल के दो वर्ष बाद एकसाथ अंतिम दिन ज्योति कलश व जवारा को पूरे गांव में भ्रमण के बाद पुराना तालाब में विसर्जित किया गया। जिसमें ऐतिहासिक रूप से बड़ी संख्या में ग्रामवासी जवारा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं भीषण गर्मी में भी महिलाएं सिर पर ज्योति कलश व जवारा लिए माता की जयकारा लगाते हुए चली जा रही थी। विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए। वही भंडारा भी रखा गया था।जहां लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर पूण्य लाभ लिया।
शोभायात्रा व जसगीत के साथ हुआ जोत जवारा का विसर्जन
