पाटन. दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सेलूद में मानिकचौरी मार्ग में एक खदान के बगल में फरीदनगर भिलाई निवासी हजरत अली का एक वर्कशाप है। जिसमें
उत्तरप्रदेश के रहने वाले 23 व्यक्ति बाहर से आकर रहने की खबर ग्रामीणों को मिली । ग्रामीणों को सूचना मिलते ही खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे पाटन एस डी ओ पी आकाश राव गिरपुन्जे, उतई थाना प्रभारी अवधराम साहू, बीएमओ पाटन आशीष शर्मा , जनपद सदस्य बबलू मारकंडे ,पूर्व सरपंच खेमलाल साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे।
मौके पर पाटन एस डी ओ पी द्वारा पूछताछ किये जाने पर मजदुरो ने बतलाया कि वे लोग सुपेला भिलाई में बन रहे ओवरब्रीज में काम करने आये हुए थे। लॉकडाउन के बाद काम बंद होने और बस ट्रेन बंद हो जाने के कारण वापस घर नही जा सके। जिसके कारण ठेकेदार द्वारा सभी लोगों को 23 मार्च को सेलूद स्थित वर्कशॉप में भेज दिया गया। ठेकेदार ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि सेलूद के वर्कशॉप में अपने लेबर को लाने के बाद ग्राम पंचायत में सूचना देना था लेकिन नही दे पाया। सूचना दिए रहने पर इस तरह की अफवाह नही फैलती। सभी लेेेवर को लॉकडाउन होने के कारण किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इसकी ख्याल रखा जा रहा है। ठेकेदार द्वारा उनके खाने पीने के लिये राशन की व्यवस्था की गई है।
अमेरिका तक पहुंच गई बात
सेलूद में जमाती आकर छुपे होने की बात दुर्ग, भिलाई, सहित पाटन विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी तेजी से फैल गई। यहां तक कि यह बात सात समंदर पार अमेरिका तक पहुंच गई। शनिवार को अमेरिका से सेलूद में अपने परिचित के पास फ़ोन लगाकर कर खबर के बारे में पूछा तो बतलाया कि सुनने में आया है कि कुछ लोग वहां भी आकर रुके हुए है। जबकि सच ये है कि सेलूद में रहने वाले सभी लोग उत्तरप्रदेश के रहने वाले है और वे सभी सुपेला में बन रहे ओवरब्रीज में काम करने आये हुए थे। लॉकडाउन होने के कारण वे लोग अपने घर नही पहुंच सके।
सभी लोगो को रखा गया है होमआइसोलेशन पर
वर्कशॉप में रह रहे सभी लोगो को होमआइसोलेशन पर रखा गया है। इस दौरान सभी को हिदायत दी गई है कि वे बाहर ना निकलें।
ये रह रहे हैं वर्कशॉप में …
जसबीर सिंह पिता रमेश चद्रंसिह , परसवजीत पिता बबलू ,जुनेद अहमद पिता मोहम्मद इदरीष, शब्बीर पिता मनीदार इददर , अहमद अली पिता बाशिद अली, अमरनाथ पिता बेंचु यादव, विजय यादव पिता पवन यादव, अनिरूद्ध पिता शोभा निषाद , ओमप्रकाश पिता हरिवंश यादव ,बनवारी पिता शिवपूजन ,जितेन्र्द पिता चंद्रिका, विनय पिता रामनाथ यादव ,शिवप्रसाद पिता रामफेर गौतम ,शिवचद्र यादव पिता लालमनी यादव ,सुरजमन पिता राजाराम, सुरेन्द्र पिता सुखमन ,दुल्ला अंसारी पिता शाहबुद्दीन अंसारी ,मोहम्मद इसलाम पिता सुकुम अली ,शिवनाथ पिता कलपु ,शहाबुद्दीन पिता मंजीतुल्ला, बिसम्भर पिता सीताराम ,लक्ष्मी गौतम पिता जुगुन लाल, सुलाष चौहान पिता बलीराम शामिल है ।
वर्षण
वर्कशॉप में रहने वाले सभी लोगो की जांच कर ली गई है। वर्कशॉप में रह रहे लोगो का जमात से नही है।सभी भिलाई में काम कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण उनके ठेकेदार द्वारा यहां लाकर रखा है। सभी को हिदायत दी गई है कि आइसोलेशन के दौरान बाहर ना निकले ।
आकाश राव गिरपुन्जे, एसडीओपी पाटन
वर्षण
ठेकेदार द्वारा बतलाया गया कि सभी मेरे रेगुलर लेबर है। जो सुपेला में ओवर ब्रीज में काम कर रहे थे। लॉक डाउन के काम बंद होने से वर्कशॉप में लाकर ठहराया गया। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत में नही दी गई है। खेमिन साहू, सरपंच ग्राम पंचायत सेलूद
