उत्तर बस्तर कांकेर. जिले के कलेक्टर के.एल.चौहान और पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर अहीरे ने आज नरहरपुर तहसील के ग्राम रावस के बड़ेपारा में बनाये गये गौठान का निरीक्षण किया तथा गांव के पशुओं को गौठान में लाने के लिए ग्रामीणो को समझाईश दी, ग्रामीणो द्वारा पेयजल की समस्या बताते हुए हैण्डपंप से कम पानी आने की जानकारी देने पर उनके द्वारा एक नये हैण्डपंप खनन की स्वीकृति दी गई। कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत गांव में संचालित कार्यां की जानकारी ली। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत होने की जानकारी देने पर कलेक्टर द्वारा उक्त कार्य को अविलंब प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया।
कलेक्टर श्री चौहान और पुलिस अधीक्षक श्री अहीरे ने ग्राम रावस में कांकेर जिला के सीमा से प्रवाहित होने वाले ’’हटकुल नाला’’ का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से कहा कि उक्त नाला पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इस नाला में पुलिया निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
