श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीलता मंदिर उतई में महाष्टमी मनाया गया

उतई।श्री सिद्धेश्वरी दुर्गा शीलता मंदिर उतई में महाष्टमी मनाया गया। मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन सप्तशती पाठ नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी द्वारा किया गया।महाष्टमी पर मंदिर परिसर में हवन यज्ञ विधि विधान से किया गया।उसके बाद नवकन्या भोज कराने के बाद महाप्रसादी खीर पूड़ी का वितरण किया गया।इस दौरान रूपनारायण शर्मा,जीवन लाल साहू रतन रिगरी बैसाखू सिन्हा बलीराम वर्मा हिमांचल साहू प्रहलाद सिन्हा डिकेश सेन वाय के भारदीय सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।इसी प्रकार सिद्ध शक्तिपीठ बंजारी मंदिर में पंडित अरविंद शर्मा द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ आहुति कराया गया।समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *