पाटन-तहसील मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे पुरातन गांव तरीघाट मे बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड का टीका लगाया गया, जिसमे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरीघाट में शासन के निर्देशानुसार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तरीघाट की टीम ने 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को पहले दिन 40 व दूसरे 30 बच्चों को कोरोनारोधी कोर्बिवेक्स का टीका लगाया ।इस दौरान हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के आरएचओ ओमप्रकाश साहू ने बच्चों की काउंसिलिंग करते हुए वैक्सीन के सम्बंध में बच्चों के सवालों के जवाब दिया व घर परिवार में जितने भी योग्य हितग्राहियों को कोविड टीका नही लगा होगा उन्हें शीघ्र लगाने के लिए प्रेरित करने कहा सीएचओ निशा निषाद ने बच्चों का टीकाकरण करने के साथ साथ व्यक्तिगत स्वच्छता और वर्तमान तेज गर्मी के मौसम में लू से बचने के उपाय बताते हुए कहा की जब भी घर से बाहर निकले तो कभी खाली पेट बाहर न निकले ,पुरे आस्तीन का सूती वस्त्र पहने तथा चेहरे एवं कान को कपड़े से ढककर जाये ,पानी अधिक मात्रा में पिए ,अधिक समय तक धूप में न रहे आदि जानकारी दी इस दौरान ,स्कूल के हेडमास्टर अनिता टाक सहित स्कूल के स्टाफ व स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।
12से 14 वर्ष के बच्चों को लगा कोविड का टीका,तरीघाट मिडिल स्कूल में दो दिवसीय शिविर आयोजित
