उतई नगर में बुढ़ादेव रथ यात्रा का हुआ जोशीला स्वागत

उतई। रायपुर बूढा तालाब में 18 अप्रैल को स्थापित होने वाले बूढ़ादेव स्थापना के लिये बूढ़ादेव यात्रा गाँव-गाँव मे रथ का जोरदार स्वागत हो रहा है। छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना दुरूग ग्रामीण के प्रत्येक गाँव में घुम रहे है। बुढादेव रथ आज दिन गुरुवार को उतई नगर पहुँचा। जिसमें सर्व आदिवासी समाज और सभी छत्तीसगढ़ीया समाज के लोग उतई नगर में बुढादेव यात्रा का बहुत ही भव्य स्वागत किया। आदिवासी नृत्य कर मनमोह लिया। सभी लोगों मे बहुत उत्साह देखने को मिला यात्रा को लेके नगर के शीतला मंदिर गायत्री मंदिर बुढादेव मंदिर माँ बंजारी माता मंदिर से मिट्टी लेकर रथ आगे प्रस्थान किया। जिसमें दुरुग ग्रामीण सचिव कामेश साहू और दुरूग जिला के समस्त सेनानी उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, सतीश पारख सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी रथ के स्वागत में शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *