राजीव युवा मितान क्लब तेलीगुंडरा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

पाटन। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब ग्राम तेलीगुंडरा द्वारा पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित किया गया। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने ग्रामीणों को गर्मी /लू से बचाव से संबंधित जागरूकता की। कार्यक्रम में जिला प पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानव स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव हो रहा है, इसके कारण विभिन्न रोगों की संभावनाएं बढ़ रही हैं। वर्तमान में गर्मी के कारण लू लगने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ,पंचायत विभाग,राजस्व एवं आपदा एवं राहत विभाग के साथ साथ राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर रानितरई की आरएमए श्रीमती सुषमा मिश्र ने लू के लक्षण, बचाव, घर मे प्राथमिक उपचार, एवं स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार आदि को विस्तृत रूप से उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य गण, श्रीमती भारती यदु , आरएचओ श्री हुलेश वर्मा आदि अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *