खैरागढ़ उप चुनाव में सघन जनसंपर्क कर चौपाल नुक्कड़ बैठक कर आम जनता से भाजपा को विजय दिलाने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू बहा रहे हैं पसीना

खैरागढ़। खैरागढ़ उप चुनाव में लगातार सघन जनसंपर्क कर चौपाल नुक्कड़ बैठक कर आम जनता से मुलाक़ात कर भाजपा को विजय श्री दिलाने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पसीना बहा रहे हैं।

इसी कड़ी में ग्राम जालबांधा, शेरगढ़ और करम तला के ग्रामीण जनों से रूबरू होते हुए भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस की घोषणा केवल छलावा है,झूठ का पुलिंदा है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, राज्य में शराबबंदी लागू करने का वादा हो। वादा पूरा करने में असफल रहे।
सवा तीन साल में विकास पूरी तरह ढप किया, जनघोषण को दरकिनार करते हुए फिर से घोषणा कर घोषणावीर बन गए हैं।
केन्द्र सरकार की महत्त्वकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ,जल जीवन मिशन को धरातल पर उतारने में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार असक्षम साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *