दुर्ग (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)। दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ जिला दुर्ग के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य 21वी सीनियर कबड्डी (महिला/ पुरुष )चैंपियनशिप 2022 का आयोजन दिनांक 11 से 13 अप्रैल 2022 तक शक्ति (जांजगीर चांपा) मे आयोजन होना है जिसके ट्रायल चयन के लिये 8 अप्रैल को उतई दुर्ग 3.30 बजे स्पर्धा रखा गया है जिसमें दुर्ग जिले के तीनों ब्लाक धमधा ,पाटन , दुर्ग के खिलाडी भाग लेगे और चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय कबड्डी चैम्पियनशिप में भाग लेंगे और यह आयोजन संघ के नियमानुसार किया जाएगा व महिला पुरुष वर्ग मे उम्र की कोई सीमा नहीं है और साथ ही वजन महिला वर्ग 75किलो ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए व पुरुष वर्ग 85 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए और साथ ही खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और मार्क शीट मुल प्रति के साथ एट ,एक फोटो कापी व दो नवीन पासपोर्ट फोटो अनिवार्य रूप से लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ जिला दुर्ग के सचिव पीलू पारकर ने दिया..
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने ट्रायल 8 अप्रैल को उतई में
