दुर्ग। प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर राज्य में पिछड़ा वर्ग समाज के लिए 27% आरक्षण लागू करने बाबत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम दुर्ग ज़िलाधीश को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपने किये गए वायदे पर अमल करने याद दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग बाहुल्य राज्य है राज्य में पिछड़ा वर्ग समाज की अधिकांश आबादी किसान है तथा इनकी अर्थव्यवस्था खेती किसानी,मजदूरी पर आधारित है।लेकिन आज भी पूरे छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज आज 27%आरक्षण से वंचित हैं। आपके द्वारा चुनाव पूर्व छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया गया था कि छत्तीसगढ़ में ओ बी सी वर्ग के लिये 27% आरक्षण लागू किया जायेगा। लेकिन आज पूरे सवा तीन साल का समय बीत जाने के पश्चात भी किये गए वायदे पर अमल नही किया गया । राज्य की सबसे बड़ी आबादी ओ बी सी वर्ग के लिए तत्काल 27%आरक्षण लागू किया जाए।
आरक्षण की मांग के लिए प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम दुर्ग जिलाधीश सर्वेश्वर भूरे को कलेक्ट्रेट आफिस जाकर पूरे जिला पदाधिकारी के साथ पहुँचकर ज्ञापन सौपा ज्ञापन सौपने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला दुर्ग के
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत चंद्रकार,जिलाध्यक्ष किशोर साहू,जिला महामंत्री अजय चंद्राकर,जिला महामंत्री मुकेश सोनकर,भाजयुमो महामंत्री गौरव शर्मा ,अभिनव शर्मा,गुलाब साहू,मंडल अध्यक्ष पिंटू चंद्रकार, रोहित साहू,दिलीप साहू मीडिया प्रभारी अनिल साहू सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग समाज के लिए 27% आरक्षण लागू करने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
