गांधी मैदान गरियाबंद में होगी रामायण प्रतियोगिता


 

लोकेश्वर सिन्हा@ गरियाबन्द। जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन  06 अप्रैल को गांधी मैदान गरियाबंद में किया गया है। पूर्व में यह आयोजन 5 अप्रैल को वन विभाग के ऑक्शन हाल में की गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर अब यह आयोजन 6 अप्रैल 2022 को गांधी मैदान में किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  बद्रीश सुखदेवे ने बताया कि जिला स्तर के चयनित प्रथम स्थान में आने वाले प्रतिभागी दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुति के लिए शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा भेजा जायेगा। जिला स्तर के प्रतिभागी दलों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। उक्त आयोजन राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। आयोजन में जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी जनपद के अध्यक्ष एवं सदस्यगण,नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष एवं पार्षदगण को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *