विक्रम शाह@कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीटूट ऑफ फार्मेसी, कुम्हारी में मंगलवार को सेमिनार हॉल में ग्लोबल हंट फाउंडेशन के सहयोग से “मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता” विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी में मासिक धर्म चक्र, स्थानीय वर्जनाओं, स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थिति पर चर्चा की गई ।
सेमिनार की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई । इस मौके पर ग्लोबल हंट फाउंडेशन की प्रबंधक महक कौशिक मौजूद रहीं । महक कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली के सबसे बड़े कॉलोनी में 1500 बच्चों पर रिसर्च से किया था । ग्लोबल हंट फाउंडेशन में उन्होंने इस अनुभव का और विस्तार किया । जहां विविध सामाजिक स्तर की परियोजनाओं के माध्यम से लक्षित समुदाय के भीतर बदलाव की योजना बनाई ।
इस सेमिनार में बातचीत के जरीय मासिक धर्म और स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. वही छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया । सेमिनार से छात्राएं काफी प्रभावित हुई । उन्हें मासिक धर्म के समय की समस्याओं और सुरक्षा के बारे में जागरूक रहने सम्बन्धी बातें बताई गई ।
कार्यक्रम की संचालक संस्थान की प्राचार्य डॉ. अंशिता गुप्ता सोनी और समन्वयक नीलिमा जनार्दन रही । वही संस्थान के सभी विभाग के प्रमुख और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही.
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने कार्यक्रम की सराहना की और कुम्हारी संस्थान निदेशक एम. के. श्रीवास्तव और सभी स्टाफ और छात्राओं को समाज में प्रचलित इस तरह की वर्जनाओं को तोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।
