सुख गयी जीवनदायनी खारुन, निस्तारी के लिए पानी की विकराल समस्या,सुख-दुख के कार्यक्रमों के लिए बनी मुसीबत–

नारद सेन की रिपोर्ट,,,,,

पाटन–फोटो–रायपुर और दुर्ग सहित बालोद और धमतरी जिला को विभाजित कर बहने वाली जीवन दायनी खारुन नदी अब अपनी धार खो चुकी है ,इसकी वजह से क्षेत्र के हजारों पम्प पूरी तरह से सुख चुकी है इस कारण रबी फसल के लिए पानी की समस्या खड़ी हो गयी है गौरतलब हो कि धान की फसल कुछ निकल रहे है तो कुछ गभोट की स्तिथि में है इसके अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक मात्र खारुन नदी ही सहारा है, इनके सुख जाने से उपरोक्त जिले के रहवासियों को पानी की किलत का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र में जहाँ-जहाँ एनीकट है वहाँ भी पुल निर्माण के कारण पानी को खाली करा दिया गया है,वही तरीघाट और प्रसूलीडीह के पास बना बहुत पुराना एनीकट टूट चुका है इस कारण ऊपरी क्षेत्र में पानी बिल्कुल भी नही है अभी नवरात्रि पर्व के साथ वैवाहीक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है जिसमे निस्तारी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है टूटे हुवे एनीकट को बनाने में न पंचायत ,और न शासन दिलचस्पी ले रहा है ऐसे में इस विकराल समस्या से भुगतना क्षेत्र की जनता को है इसके अलावा क्षेत्र का भूजलस्तर बेहद तेजी से घट रहा है जबकि अभी गर्मी के चार मास बाकी है, शासन प्रशासन, जलसंसाधन विभाग इस विकराल समस्या को हल करते हुवे क्षेत्र के लोगो को राहत पहुँचाये, लोग इस बात को लेकर शासन की बाट जोह रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *