पुनर्वास नीति के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्नप्रभावित 15 लोगों का प्रमाण पत्र व दो लोग का बनाया गया राशन कार्ड


लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। नक्सली पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति से संबंधित कार्य योजना को कार्यान्वित करने के लिए संयुक्त जिला कार्यलय गरियाबंद के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता मंे आयोजित समिति की इस बैठक में पुलिस अधीक्षक जे.आर ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, वन मण्डाधिकारी मयंक अग्रवाल, ए.डी.एम जे.आर चौरसिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में अवगत कराया गया कि नक्सल हिंसा से पीड़ित 15 लोगो को माओवाद से प्रभावित व्यक्ति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जिसमें श्रीमती जयाकुमारी नायक, श्रीमती तुलेश्वरी सोरी, श्रीमती राजकुमारी भंुजिया, रोहित यादव, श्रीमती अनुपाबाई, श्रीमती सातोबाई, कार्तिक राम, श्रीमती खेमलता कश्यप, श्रीमती सोनकुंवर बाई, श्रीमती करणबाई नायक, श्रीमती चम्पा बाई, श्रीमती संगीता पाटिल, श्रीमती बिमला बाई, श्रीमती मानबाई और  अशोक कुमार शामिल है। इसी प्रकार नक्सल हिंसा पीड़ित दो लोगों का राशन कार्ड नवीनीकरण किया गया। जिसमें क्रमशः गौरी मालवीय नवीन राशन कार्ड क्रमांक -226451423719 और अनूपा कुंजाम नवीन राशन कार्ड क्रमांक- 226459968359 शामिल है। बैठक में जिले में कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। सभी एस.डी.एम, तहसीलदार और जनपद सी.ई.ओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *