पेयजल समस्या के समाधान हेतु सौंपा ज्ञापन
रिसाली(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)रिसाली निगम के सभी वार्डो में गर्मी बढ़ते ही पानी की समस्या हो रही है ।निगम के वार्ड वासियों द्वारा लगातार शिकायत मिलने पर आज महापौर को वार्ड 13 के पार्षद विधि यादव ने ज्ञापन सौपा। और पानी की आपूर्ति दो पाली में करने की मांग की तथा टैंकर से पानी की आपूर्ति और बढ़ाने की मांग की।ताकि सभी वार्डों में भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत ना हो।
