मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी , कार्य प्रभावित

भुवन पटेल@कवर्धा। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आहवान् पर चार अप्रैल से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला , ब्लॉक स्तर के सभी मनरेगा कर्मी अधिकारी , कर्मचारी , ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं, जिसकी सूचना राज्य कार्यालय को संदर्भित पत्र के माध्यम से दिया जा चुका है। तद्संबंध में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत मनरेगा कर्मियों की 02 सूत्रीय मांग को लेकर राजमहल चौक ,राजीव गांधी पार्क में बैठे हैं ।

चुनावी घोषणा पत्र

मनरेगा कर्मचारियों ने सरकार को चुनाव के समय चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण कर रहे है साथ ही समस्त मनरेग कर्मचारियों ने अन्य विभागों की तरह नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जावे मांग शामिल हैं ।

कामकाज बन्द

मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने से जिला में चले रहे मनरेगा के तहत रोजगार मूलक कार्य बन्द हो गया है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रो में होने वाले मनरेगा मजदूरों के सामने रोजीरोटी की समस्या सामने खड़े हो सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *