संकुल स्तरीय एवं स्कूल स्तर पर माता उन्मुखीकरण के तहत अंगना म शिक्षा 2.0 कार्यक्रम प्राथमिक शाला चंगोरी में मनाया गया


पाटन-शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी में शासन के निर्देशानुसार अंगना मा शिक्षा 2.0 के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम मां सरस्वती की पूजन वंदन के साथ प्रारंभ हुआ सभी शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अध्ययनरत विद्यार्थी के माता-पिता की उपस्थिति रहा संकुल स्तरीय आयोजन के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चेतन वर्मा जी, शिक्षाविद श्री एम एल चंद्रवंशी, जी संकुल समन्वयक कौशल कुमार टिकरिहा, विरेंद्र कुमार साहू प्रधानपाठक रहा उक्त कार्यक्रम में 5 से 8 साल के बच्चों को कैसे माताएं अपने घरों में उपलब्ध वस्तुओं की सहायता से संतुलन बनाना , वैयक्तिक भावनाओं को समझना बौद्धिकता का विकास भाषाई कौशलों का विकास गणित कौशलों के प्रारंभिक स्तर की तैयारी शाला पूर्व तैयारी पर विस्तार से जानकारी साझा करते हुए स्कूल एवं आंगनबाड़ी के उपस्थित बच्चों एवं उनकी माताएं व शिक्षिका तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच 9 काउंटर पर गतिविधि के माध्यम से बताया गया। इस प्रकार अतिथि उद्बोधन बीच-बीच में हुआ शिक्षा दूत विरेंद्र कुमार साहू प्रधान पाठक के द्वारा शासन के द्वारा चलाए जा रहे महती योजनाओं के बारे में महिलाओं एवं पालको से चर्चा किया गया इस अवसर पर स्मार्ट माता की खिताब से श्रीमती सीता मानिकपुरी एवं श्रीमती त्रिवेणी वर्मा को सम्मानित किया गया संकल्प एक प्रयास से दो शिक्षिका श्रीमती निर्मला वर्मा व निधि वर्मा के द्वारा स्कूल को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है वर्मा मैडम के द्वारा एक प्रेरणा गीत गाकर, संकल्प संस्था के बारे में पूरी जानकारी दिया गया। चगोरी के दोनों आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता के द्वारा भी छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी तक पहुंचाने एवं शासन के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी के अध्ययनरत कक्षा पांचवी के बच्चों को गुलाल लगाकर मुंह मीठा कर पेन भेंटकर विदाई दिया गया विदाई समारोह में पहुंचे संकुल समन्वयक श्री कौशल टिकरिहा अपने उद्बोधन के माध्यम से बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री योगेश वर्मा शिक्षक के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन योगेश्वरी वर्मा शिक्षिका ने किया इस अवसर पर विरेंद्र कुमार साहू , योगेश वर्मा, योगेश्वरी वर्मा, मध्यान भोजन बनाने वाली रसोईया, ललिता एवं समुदाय के पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *