रानितराई।स्थानीय साहू समाज रानीतराई में 03/04/2022/ को भक्त माता कर्मा जी की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया,ग्राम के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 12 बजे सुबह मंदिर से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमे ग्राम की महिलाओं , बच्चों ने भाग लिया , जो नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी । पूजा अर्चना कर तहसील व परिक्षेत्र पदाधिकारियों की पावन उपस्थिति में मंचीय कार्यकर्म संपन्न किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलीगुंडरा परिक्षेत्ररिय साहू समाज उपाध्यक्ष श्रीमति चांदनी साहू ,मुख्यातिथि सरपंच निर्मल जैन ,विशिष्ठ अतिथि श्यामलाल साहू पूर्व तहसील कोषाध्यक्ष , कैलाश साहू तहसील न्याय प्रकोष्ठ सदस्य , किशोर साहू तेलीगुंड्रा , व स्थानीय साहू समाज संरक्षक एवम तहसील साहू समाज पाटन न्याय प्रकोष्ठ संयोजक धनराज साहू डा हिमांचल साहू की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने भक्त माता कर्मा जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भक्त और प्रभु के अथाह प्रेम की महत्ता बताए हुए संसार में नारी जाति की भक्ति की शक्ति को बताया गया ।वही 16 और 17 अप्रैल को तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा आयोजित तेलीगुंडरा में विशाल कर्मा जयंती व आदर्श विवाह की जानकारी देते हुए सभी को शामिल होने आह्वान किया गया ,।स्थानीय सरपंच निर्मल जैन ने साहू समाज की संगठन व सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कर्मा जयंती की बधाई दी । अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर दिया गया ।

न्याय प्रकोष्ठ संयोजक बनने पर धनराज साहू का सम्मान
स्थानीय साहू समाज रानीतराई के पदाधिकारियों ,अतिथियों व स्थानीय स्वजनों द्वारा हमेशा सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता देनेवाले अपने ग्राम के बेटा धनराज साहू को तहसील साहू संघ पाटन न्याय प्रकोष्ठ संयोजक की महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदार की पद में मनोनित होने पर शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । धनराज साहू ने भी कहा कि मैं इस पावन धरा रानीतराई को प्रणाम करता हूं वंदन करता हूं इस भूमि से ही इस गांव के बुजुर्गो की प्रेरणा से ही समाज में काम करने सौभाग्य मिला विगत 20 वर्षो से स्थानीय साहू समाज से लेकर परिक्षेत्र ,तहसील और जिला साहू समाज में विभिन्न पदों पर रह कर समाज के लिए काम करने का सौभाग्य मिला आज तहसील में न्याय प्रकोष्ठ संयोजक का जिम्मेदार मिला है इसके लिए समाज का ऋणी हूं और पद की गरिमा को बनाए रख विश्वास में खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।
कार्यक्रम में डा हिमाचल साहू ,मुकेश साहू , खूबी राम साहू , टिकेंद्र साहू , यमंक साहू , रेख्र राज साहू ,लालजी साहू ,महेंद्र साहू ,नीलमणि साहू ,श्रीमति शिव कुमारी साहू ,श्रीमती रेवती साहू ,श्रीमती कमला साहू , श्रीमती मीरा बाई ,श्रीमती पूजा साहू ,श्रीमती अंजू बाई साहू ,श्रीमति हेमबाई साहू ,श्रीमती भारती साहू , श्रीमती द्रोण कुमारी , हरिराम साहू ,नारायण साहू ,गोवर्धन साहू ,दिलीप साहू ,कमलेश साहू , चेतन साहू , सहित साहू समाज के सभी स्नेहीजन व ग्रामीण उपस्थित रहे ।
