✍️
जामगांव आर बेल्हारी- यादव समाज सुरपा पाली द्वारा ग्राम नवागांव (बेल्हारी) में एकदिवसीय गीता जयंती का आयोजन छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी माननीय श्री आशीष वर्मा जी, जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष माननीय श्री अशोक साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष माननीय श्री राजेश ठाकुर जी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के महामंत्री माननीय श्री रूपेन्द्र शुक्ला जी, जोन प्रभारी श्री भेष आठे जी, जनपद सभापति श्रीमती विमला बालाराम कोसरे जी, जनपद सभापति श्री खिलेश यादव जी, श्री अमित अग्रवाल जी अध्यक्ष (शा.हा.स्कूल बेल्हारी), श्री नीलकंठ यादव जी सेक्टर प्रभारी, श्री रिखी नारंग जी सेक्टर प्रभारी, श्री किशोर चंद्राकर जी सेक्टर प्रभारी, श्री अंकलहु राम यादव जी पाली अध्यक्ष के आतिथ्य में बहुत हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया।
श्रीमद्भगवद्गीता जयंती अनुष्ठान का शुभारंभ समस्त अतिथियों एवमं यादव समाज के बंधुओं के द्वारा विधि विधान पूर्वक योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण, श्रीमद्भगवद्गीता एवं गौमाता की पूजा अर्चना कर की, अतिथियों को यादव समाज का सामाजिक प्रतीक खुमरी पहनाकर एवं सुसज्जित डंडा भेंट कर स्वागत किया गया।
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री के ओएसडी माननीय श्री आशीष वर्मा जी ने “जय यादव जय माधव” के जयघोष के साथ हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं नवरात्रि के सब को बधाई देकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कहा श्रीमद्भगवद्गीता वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन के प्रति अपने दार्शनिक दृष्टिकोण को लेकर भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। निष्काम कर्म का गीता का संदेश प्रबंधन सभी को भी लुभा रहा है। विश्व के सभी धर्मों की सबसे प्रसिद्ध ग्रंथों में शामिल है। यह ईश्वरीय वाणी है जिसमें सम्पूर्ण जीवन का सार है एवं आधार है। योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी के मुखारविंद से प्रस्फुटित श्रीमद्भगवद्गीता में धार्मिक, कार्मिक, सांस्कृतिक और व्यवहारिक ज्ञान भी है। इस ग्रंथ के अध्ययन और अनुसरण कर व्यक्ति की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है। यादव समाज की संस्कृति एवं इतिहास वीरता, समर्पण, सद्भभाव की रही है, आज भी यदु वंश अपनी परंपरा , संस्कृति, रीति रिवाजों को बखूबी संजोए हुए है , गौमाता के संरक्षण संवर्धन में सबसे बड़ा योगदान आपके समाज का ही है, गायें ही कृषि का आधार हैं इसीलिए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने गरवा योजना के माध्यम से प्रत्येक गाँव में गौठान बना , गौ वंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के साथ ही गोबर ख़रीदने की योजना शुरू कर गौ पालकों के आय में अतिरिक्त वृद्धि की , दूध का भी उत्पादन छत्तीसगढ़ में काफ़ी वृद्धि कर रहा है ,प्रत्येक समाज एवं वर्ग को ध्यान में रखकर ही हमारी सरकार कार्य कर रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री राजेश ठाकुर ने भगवान श्री कृष्ण, श्रीमद्भगवद्गीता तथा गौ माता एवमं उपस्थित यादव समाज के बंधुओं को प्रणाम कर बताया कि छत्तीसगढ़ की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार यादव समाज के परंपरागत कार्य गौ पालन को लाभकारी बनाने निरंतर प्रयत्नशील है 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर ख़रीदी से सबसे अधिक लाभ यादव समाज को ही मिला है, 31 मार्च को न्याय योजना की किश्त लोगों के खाते में डाल त्योहारों के समय बड़ी राहत दी है, सभी के कल्याण एवमं ख़ुशहाली के लिये हमारी सरकार सदैव कृतसंकल्पित है।
गीता जयंती समारोह को जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू जी, जिला कांग्रेस कमिटी दुर्ग ग्रामीण के महामंत्री रूपेन्द्र शुक्ला जी ने भी संबोधित किया ।
गीता जयंती कार्यक्रम में अंकलहु राम यादव, भुनेश्वर यादव, बृजलाल यादव, केशव राम यादव, रामकुमार यादव, संतोष यादव, कृपाल यादव, अर्जुन यादव, भीखम यादव, रमेश यादव,सोमन यादव, देवेंद्र यादव , खेमलाल यादव, गिरिजा बाई यादव,शैलेन्द्री बाई यादव, जागेश्वरी यादव, राखी यादव, चमेली यादव, सावित्री यादव, लक्ष्मी यादव, रजनी यादव, चंद्रिका यादव, डामिन यादव,गनिता यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज जन एवं ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
