प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ पाटन के पदाधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का आभार एवम सम्मान प्रांतीय संयोजक ललित बिजौरा के नेतृत्व में किया गया आभार एवं सम्मान           

पाटन। छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  द्वारा 9 मार्च विधानसभा सत्र के दौरान बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक घोषणा किया गया जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के शिक्षक (संवर्ग) काफी उत्साहित हैं । पुरानी पेंशन लागू किये जाने से 3 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे , इस ऐतिहासिक निर्णय से उनके परिजन भी उत्साहित हैं ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा NPS को बंद करके OPS लागू किये जाने पर छत्तीसगढ़ के 12 संगठनों द्वारा साझा मंच — छत्तीसगढ़ शिक्षक (संवर्ग ) / पंचायत सचिव मंच के बैनर तले विगत 29 मार्च को इंडोर स्टेडियम रायपुर में आभार महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पेंशन पुरुष  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का आभार एवम सम्मान किया गया ।   इसी तारतम्य में पाटन विधानसभा क्षेत्र एवम दुर्ग जिले के शिक्षक संवर्ग द्वारा  रेस्ट हाउस पाटन में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  का गुलदस्ता  एवम आभार पत्र भेंटकर भव्य स्वागत एवम सम्मान किया गया । आभार एवम सम्मान प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा के नेतृत्व में किया गया । प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा , जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र गंजीर , जिला संयोजक विनोद सिन्हा द्वारा  मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया कि पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि 1998  से दी जाए , उन्होंने इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए सार्थक निर्णय लेने की बात कही , पाटन विधानसभा में एक बड़ा आभार महासम्मेलन कराने चर्चा हुई जिसके लिए बहुत ही जल्द  मुख्यमंत्री  से सहमति लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की जायेगी । उन्होंने रायपुर में किये गए आभार महासम्मेलन की प्रशंसा की एवम प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों को बधाई दिया ।  मुख्यमंत्री  का आभार एवम सम्मान करने प्रमुख रूप से प्रांतीय संयोजक ललित कुमार बिजौरा , जिला अध्यक्ष जैनेन्द्र गंजीर , जिला संयोजक विनोद सिन्हा , कुशल किशोर निर्मलकर , घनश्याम पटेल , वीरेंद्र साहू , कमलेश साहू , दुष्यंत वर्मा सहित जिले एवम ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *