पाटन।पुलिस प्रशासन के बार बार विभिन्न प्रचार माध्यमो से सायबर ठगी से बचने की जानकारी देने के बावजूद एक गरीब महिला ठगों के शिकार हो गई ठगी वह भी प्रधानमंत्री आवास एवं महिंद्रा फायनेंस के नाम पर गरीब महिला को प्रधानमंत्री एवँ फायनेंस कम्पनी का बड़ा नाम महिंद्रा के कारण हुआ फ्राड कम्पनी के द्वारा जो एग्रीमेंट स्टाम्प पेपर पीड़िता को भेजा है हूबहू ओरिजनल के जैसे ही दिखता है ज्ञात हो कि महिला का नाम से आवास निर्माणाधीन है जिसके कारण भी वह उस फ्राड का झांसे में आई आर्थिक रूप से कमजोर महिला के लिये अब जीविका की समस्या खड़ी हो गई है महिला को अपने ठगे जाने का आभास हुआ तब तक वह 19470 रुपये गंवा चुकी थी इसके बाद उसने पाटन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पाटन नगर पंचायत के खोरपा वार्ड की निवासी सोनिया नेताम कबाड़ी बिन कर उसे बेच कर अपनी जीविका चलाती है पति ने पहले ही छोड़ दिया है दो बच्चो की पोषण की जम्मेदारी भी उसके मत्थे है उसके मोबाइल में मेसेज आया कि प्रधानमंत्री योजना आधार कार्ड लोन महिंद्रा फायनेंस कम्पनी के नाम से 8076646403 नम्बर से आया जिसमे एक लाख रुपये का लोन 2 प्रतिशत ब्याज में देने की बात कही जिससे प्रभावित होकर सोनिया ने उक्त नम्बर में फोन किया जिसमें आधार कार्ड,पेन कार्ड,बैंक अकाउंट नम्बर ,पासपोर्ट साइज फ़ोटो एवँ दो हजार रुपये जमा करने कहा गया तो 24 मार्च को 2 हजार रुपये मैनेजर बलवंत सिंग के खाता नम्बर 7840842368 में गूगल पे कर दिया उसके बाद कागजात एग्रीमेंट करने रुपये की मांग की गई तो 25 मार्च को 7820 रुपये उसी नम्बर में गूगल पे किया ,26 मार्च को उसी नम्बर पर 9650 रुपये गूगल पे करने के बाद उनके द्वारा कहा गया कि 12 बजे दोपहर तक खाते में एक लाख आ जायेगा लेकिन खाते में पैसे नही आने पर फोन करने पर कहा कि 12 हजार भेजो तब लोन कमेटी की टीम आपके घर आएगी तब सोनिया नेताम को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तब जाकर 28 मार्च को फ्राड कम्पनी के नाम से 19470 रुपये ठगी करने का एफ आई आर दर्ज कराया है।

