आस्था का अटूट केंद्र निरई माता के दरबार में दर्शन के लिए हजारों की तादाद में पहुंचे है श्रद्धालु,साल में एक बार खुलता है माता का पट
परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल निरई माता के धाम में प्रदेश के कोने कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे है।आपको बता दे माता का पट साल में एक बार बस चैत्र नवरात्र के प्रथम रविवार को भक्तो के लिए खुलता है। जंहा श्रद्धालु माता के दर्शन करते है और मन्नते मांगते है।माता के दर्शन के लिए दूर दूर से लोग यहा पहुंचे है।दुर्गम पहाड़ी पर बसे माता के दर्शन के लिए लोग बड़े उत्सुकता और आस्था के साथ माता की जयकारे के साथ पगडंडी पहाड़ी पर चढ़ कर दर्शन कर रहे है।जो आज दिनभर जारी रहेगा।वर्षों से आस्था का अटूट केंद्र बन गया माता का दरबार हालंकि धमतरी जिले में पड़ता है।लेकिन गरियाबंद जिले से लगा हुआ है।गरियाबंद जिले के पैरी नदी के उस पार ग्राम मुहेरा की घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों में माता का दरबार है।बताते है की माता के दर्शन करने वाले कभी खाली हाथ नहीं लौटते है। हर एक की मनोकामना पूरी होती है।यही वजह है की दिन प्रतिदिन निरई माता के दरबार में श्रद्धालुओ की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।इस धाम में छत्तीसगढ सहित दूसरे प्रदेश से हजारों की तादाद में भक्त माता के दर्शन करने पहुंच रहे है।तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की पहिए थम सा गया है।जिधर देखो भीड़ ही दिखाई दे रहा है। इस धाम के बारे में और आपको जल्द ही अपडेट आपका तक पहुंचायेंगे।
