मरोदा के संजीत बने आम आदमी पार्टी के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष

दुर्ग ग्रामीण (न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख)नगर पालिक निगम रिसाली के स्टेशन मरोदा के यूवा नेता संजीत विश्वकर्मा को आम आदमी पार्टी का दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष मेहरबान सिह सहित आम आदमी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।श्री विश्वकर्मा ने आम आदमी पार्टी का आभार ब्यक्त किया है।जिन्होंने उन्हें दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में उन्हें काम करने का अवसर दिया है ।अब वे शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करके आम आदमी पार्टी के द्वारा जनता के हित मे किये जा रहे जनहितकारी कार्यो की जानकारी देंगे।तथा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *