जन सहयोग से हुआ ग्राम करगाडीह के नवीन शीतला मंदिर में माँ शीतला की मूर्ति स्थापना


उतई फोटो।क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा धर्मस्व विभाग से ग्राम करगाडीह में 5 लाख रुपया की राशि से शीतला मंदिर का निर्माण हुआ है।उसी मंदिर में उक्त मूर्ति की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।पंडित उमाशंकर अवस्थी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिर में शीतला माता की मूर्ति की स्थापना किया गया।ग्राम सरपंच घनश्याम गजपाल ने बताया की मंदिर में मूर्ति की स्थापना ।जन सहयोग से किया गया जिसमे विशेष सहयोग मनरेगा मजदूरों का है उन लोगों ने मूर्ति के लिये अपना एक दिन की रोजी मूर्ति के लिये दान किया है।मंदिर में ग्रामवासियों द्वारा 45 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए ।इस दौरान पूजा अर्चना के समय समाज सेवी हर्ष साहू जनपद सभापति राकेश हिरवानी जामवंत गजपाल संतोष सोनवानी रूपेंद्र साहू राजेश साहू इंद्रमन साहू बुधारू राम बैगा आदि उपस्थित थे।।इसी प्रकार उतई नगर के सिद्धेश्वरी शीतला मंदिर में 281 बंजारी मंदिर पंडित अरविंद शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर 35 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है।नगर के बुढ़ादेव मंदिर गायत्री मंदिर श्रीराम दरबार हनुमान मंदिर गायत्री मंदिर में ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है।आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शीतला मंदिर में आस्था के जोत जलाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *