महिला से छेड़ छाड़ करने वाले आरोपी को पोड़ी पुलिस के द्वारा महज 01 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।

  • आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।

भुवन पटेल@कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारी को महिला एवं बालक/बालिकाओं से संबंधित अपराधों का शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक रमाकांत तिवारी के दिशा निर्देश पर चौकी पोड़ी प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक मानसिंह के द्वारा लगातार पोड़ी क्षेत्र के अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक- 01/04/2022 को प्रार्थीया द्वारा चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की आरोपी मनोज गोस्वामी उर्फ रिंकू पिता नकुल गोस्वामी के द्वारा आज सुबह करीबन 6:00 बजे के आसपास भागवत मेडिकल स्टोर पोड़ी के सामने मेरे साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने कि धमकी दिया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-101/2022 धारा 354,506 भा.द.वी. कायम कर आरोपी मनोज गोस्वामी उर्फ रिंकू को रिपोर्ट प्राप्त होने के एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया तथा जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पोंडी सहायक उप निरी. मानसिंह के कुशल नेतृत्व में चौकी पोड़ी टीम से आर.454 मनहरण सोरी, सैनिक रमेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *