उतई( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख)दुर्ग ग्रामीण के ग्राम चिरपोटी में रविवार 3 अप्रैल को साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती समारोह एवं रामायण सम्मेलन का आयोजन किया गया है । जिसका शूभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा । जिसमे सम्मेलन मंडली उमाशंकर मानस परिवार डीपरापारा दुर्ग हरिओम मानस परिवार भगवान भाठा गांव संगी जो हरिया मानस मंडली धौरा भाटा गौरी मानस परिवार रंगा कंठेरा रामरूची मानस परिवार डोटोपार होंगे और साथ में रात्रि कालीन छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरमयी लोक दर्पण महुआ गांव रायपुर चंदन बांधे की प्रस्तुति होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे । अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रमशिला साहू अध्यक्षता नंद कुमार गजपाल विशेष अतिथि शालिनी रविंद्र यादव जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष योगिता चंद्राकर कृषि सभापति दुर्ग श्रीमती झमित गायकवाड लेखन साहू सरपंच पोषण साहू जी पुसउ राम साहू गौकरण साहू कुलेश्वर साहू उपस्थित रहेंगे ।
मां कर्मा जयंती समारोह एवं रामायण सम्मेलन 03 को चिरपोटी में
