जिले के स्वास्थ्य संयोजक लौटे काम पर ,स्वास्थ्य केंद्रों के लटके ताले खुले…21 मार्च से जारी था महाआंदोलन

पाटन। 21 मार्च से जारी स्वास्थ्य संयोजको की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री के मांगो के पूरा करने के ठोस आश्वासन मिलने के पश्चात स्थगित कर दिया गया। जिसके पश्चात अब उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ कर्मचारियों की कार्य मे उपस्थिति हो गयी है जिससे पिछले 11 दिनों से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केन्द्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के ताले खुल गए है जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी प्रारम्भ हो गयी व पिछले 11 दिनों से रुकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो ने गति पकड़ ली। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पंकज राठौर व पाटन ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले के समस्त हड़ताली कर्मचारी ड्यूटी जॉइन कर लिए है जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा के साथ साथ अन्य विभागीय कार्यो को गति मिलेगी जिले से कुल 240 कर्मचारी हड़ताल पर थे तो वही पाटन ब्लॉक से 54 कर्मचारी कार्य पर लौट आये है । अब इन कार्यो को मिलेगी गति कोविड टीकाकरण , उप स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले प्रसव , बच्चो एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण ,गर्भवती व शिशुवती महिलाओं की जांच ,बच्चों को विटामिन ए ,आयरन सिरप कृमिनाशक दवाई ,सामान्य सर्दी खांसी का इलाज,परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले ऑपरेशन ,कुष्ठ व टीबी मरीजो की दवाई ,दिव्यांगों की जांच ,उल्टी दस्त के मरीजो का इलाज ,बुखार के मरीजो का खून जांच व दवाई ,ग्रामीणों की बीपी व शुगर जांच ,मोतियाबिंद के ऑपरेशन, बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र ,मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं सुरक्षा केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस से इलाज आदि इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बसंत कुमार साहू,ब्लॉक प्रवक्ता खेलेंद्र कुर्रे, बिष्णु देवांगन ,अनुसुईया साहू ,भाग्यलक्ष्मी ,जयश्री, उषा जैन,राधिका देवांगन, बसंती वर्मा,यामिनी सोनवानी,तलसिह ठाकुर,आर के टंडन,संजय मिश्रा, जे आर मारकंडे,नीलकमल साहू, रेवाराम,अंटेश्वर साहू,गामेश साहू,आर एस शांडिल्य, पुरन दीवान ,जगदीश साहू,चितरंजन,राकेश सार्वा दीपक साहू,दीपक वर्मा,अजय साहू अमरलाल जांगड़े,ललिता ,शैलकुमारी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *