उतई(न्यूज 24 कैरेट /सतीश पारख) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही हैं। सीएम बघेल घोषणा की है की प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच पांच करोड़ और नगर पंचायतों के लिए तीन तीन करोड़ रुपए के विकास कार्य की स्वीकृति जल्द देंगे। इसके अलावा प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बघेल सरकार विकास कार्य के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत कर रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा नगरीय निकायों के अधोसंरचना विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हम इस दिशा में निरंतर काम करते रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की मैं घोषणा करता हूं।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा का नगर कांग्रेस कमिटी उतई के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुवे मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है ।आभार व्यक्त करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा सहित सभी पार्षद एल्डरमैन व कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हैं।
