उतई(news24carate /सतीश पारख)..उतई जैन महासेल (कपड़ा व्यवसायी) के संचालक गोपाल गुप्ता रक्त ग्रुप AB निगेटिव ने आज जरूरत मंद को रक्तदान कर अपना अब तक का 91 यूनिट रकदान पूर्ण किया।सेवाभावी गोपाल गुप्ता हंसमुख स्वभाव के धनी है ।उतई में इनका स्वयं का व्यवसाय है।इनमे एक खासियत देखने को मिलती है की ये हर वक्त हंसते मुस्कुराते रहते है तथा हर तीन महीने में एक यूनिट रक्त दान करते हैं।आज इनका 91 यूनिट रक्तदान पूर्ण हुवा।रेगुलर तीन माह के अंतराल में रक्तदान रहा तो 2024 में इनका शतक यूनिट अर्थात 100 यूनिट रक्तदान कर ये शतक बनाने की भावना रखते हैं। news24carate संवाददाता ने उनसे इस विषय पर बात की तो उन्होंने कहा की ईश्वर ने मानव जीवन ही मानव सेवा के लिए दिया हैं।ज्यादा कुछ हम जीवन में कर भी ना पाएं तो भी रक्तदान कर हम मानव होने का प्रमाण दे सकते हैं।उन्होंने कहा की मानव जन्म लेना ही मानव होना नही होता।मनवा वो होता है जिसमे मानवता होती मानवीय पीड़ा को समझ सकता है ।मानव सेवा में जो अपने जीवन का कुछ समय दान करता हैं वही मानव है जिसमे मानवता है।गोपाल गुप्ता की इस सोच को news24carate सैल्यूट करता है ।उनके इस सेवा के लिए उन्हें बधाई देता हैं।

