श्री अरविंदो सोसायटी शून्य निवेश नवाचार द्वारा स्कूल को रोल मॉडल बनाने के लिए गरियाबंद जिले के 31 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिले के शिक्षकों को ऑनलाइन शून्य निवेश नवाचार प्रशिक्षण में 45 मॉड्यूल के माध्यम से श्री अरबिंदो सोसायटी के द्वारा दो वर्षों में ज़िले के 31 शिक्षकों को अपने स्कूलों को रोल मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए सम्मानित किया गया।
श्री अरबिंदो सोसायटी के राज्य समन्वयक श्री अनीष मौनस के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र एवं बैनर का वितरण किया गया। वितरण समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर, जिला परियोजना अधिकारी श्री चन्द्राकर एवम सहायक जिला परियोजना अधिकारी ने शिक्षकों को शून्य निवेश नवाचार को अपने विद्यालय में शत प्रतिशत लागू करने के ये कहा।
शून्य निवेश नवाचार प्रशिक्षण में दिये गए समस्त बिंदुओं की मॉनिटरिंग श्री अरबिंदो सोसायटी के किसी एक मेंटर के द्वारा चयनित विद्यालयों में सतत मोनिटरिंग कर लागू करने में मदद करेंगे। इस सर्टिफिकेट वितरण समारोह में गरियाबंद जिले के गरियाबंद विकासखंड से श्रीमती ईश्वरी सिन्हा ,श्रीमती प्रतिभा सकरिया, श्रीमती इंद्रप्रीत कौर कुकरेजा, श्रीमती नीता सार्वा, मीना चक्रधारी ,श्रीमती तानेश्वरी ठाकुर को शून्य निवेश नवाचार को अपनी शालाओं में सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अरबिंदो सोसायटी के द्वारा सम्मानित किया गया।

