भारतीय सिविल सविर्सेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में छतीसगढ़ के संगीता राजगोपालन को गोल्ड मेडल मिला,,,

हरियाणा के पंचकूला में 24 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित हुए अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने पुनः अपनी सफलता का झंडा लहराया है। पंचकूला में हुए अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के वन विभाग में कार्यरत श्रीमती संगीता राजगोपालन ने वेटरन वर्ग में महिला एकल वर्ग में हरियाणा की सुनीता देवी को सीधे सेट में 2-0 से पराजित कर गोल्ड मैडल जीता, साथ ही साथ महिला युगल वर्ग में संगीता राजगोपालन व उत्तराखंड की शिखा खंडूरी ने छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए दिल्ली की प्रिया व मुम्बई की फरुणा की महिला जोड़ी को व मिश्रित युगल वर्ग में भी छत्तीसगढ़ की संगीता राजगोपालन व चंडीगढ़ के दीपक सक्सेना ने छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए हरियाणा के ललित कुमार व सुनीता देवी को सीधे सेट में हराकर 2-0 से पराजित कर जीत हासिल की और गोल्ड मेडल हासिल किया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए संगीता राजगोपालन ने 3 गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टीम के कोच डॉ दिनेश कुमार नामदेव एवं टीम मैनेजर श्री कृष्ण कन्हैया शर्मा थे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि श्रीमती संगीता राजगोपालन को उनकी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर वेटरन वर्ग की सर्वश्रेष्ठ महिला के खिताब से नवाजा गया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व वर्षों में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज की बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लिए गोल्ड मैडल जीता है, और साथ ही साथ बैडमिंटन की अन्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक भी प्राप्त किया है। निश्चित ही छत्तीसगढ़ बैडमिंटन के लिए संगीता राजगोपालन एक नायाब हीरा है और सफलता हमेशा उनके कदम चूमती है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक श्वेता सिंह व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *