विधायक प्रतिनिधि एवं सरपंच द्वारा फसल परिवर्तन करने के लिए सहमति पत्र दिया।


छुरा कृषि विभाग द्वारा विकासखंड के सभी ग्रामपंचायत में केसीसी,केवाईसी,एवं फसल परिवर्तन हेतु शिविर लगाया जा रहा है ।जिसमें अशोक कुमार दीक्षित(मख्खू) महराज एवं प्यारे सिंह दीवान सरपंच मुड़ागांव द्वारा 1.32 हेक्टेयर जमीन में से एक एकड़ में आगामी खरीफ में धान के बदले सुगन्धित धान लगाने हेतु सहमति पत्र दिया गया। साथ मे छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांशी राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021 में जिस रकबे किसान धान बेचे है उसके स्थान पर अन्य सुगन्धित फोर्टिफाइड धान कोदो कुटकी ,रागी, दलहन तिलहन की फसलों को लगाने के लिए प्रेरित किया गया है। इनके कहा कि अगर किसान सामान्य धान अपेक्षा सुंगधित धान कोदो रागी लगाता है बाजार में अधिक कीमत में बेच सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के तहत उस किसान को प्रति एकड़ दस हजार की प्रोत्साहन राशि अलग से दिया जाएगा। ग्राम में आठ किसानों द्वारा आठ एकड़ में सुगन्धित धान एवं कोदो फसल हेतु सहमति दिया गया। विधायक प्रतिनिधि द्वारा शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओ को सभी किसानों को केसीसी एवं किसान निधि में पंजीकृत को के वा ई सी करने को कहा गया। कृषि विभाग से अतुल धुरडे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि हमारे विभाग के माध्यम से शिविर एवं ग्राम में किसानों को बैठक लेकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को अधिक से अधिक किसानों जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर महोदया गरियबन्द के निर्देशन के परिपालन में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को विकासखंड अधिकारी को निर्मित गौठान में संचालित गतिविधियों का निरीक्षण कार्य कर प्रगति ब्लॉक से वरिष्ठलय को भेजा जा रहा है। आज सुश्री रुचि शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी व अन्य अधिकारी के साथ संयुक्त भ्रमण मुड़ागांव एवं बेहराभाठा का किया गया। गौठान में गोबर खरीदी खाद निर्माण व विक्रय, संबंधित महिला समूह का लाभांश राशि आदि के बारे में विस्तार से समीक्षा किया जा रहा है। साथ मे दोनों गौठानों को कृषि विभाग बीज उत्पादन कार्य के चयन किया गया है।कृषि विभाग से रोमन ठाकुर,शिवकुमार साहू,मेंमसिंग कंवर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सुनिल साहू उद्यान अधिकारी आदि उपस्थित हुए। मानिक राम साहू तुमगांव रामानन्द हरदी जयप्रकाश गायकवाड़ प्यारेलाल,किसानों द्वारा सहमति प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *