रोशन सिंह@उतई। नगर के पुरई रोड में स्थित देशी व विदेशी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर भारतीय जनता महिला मोर्चा उतई मंडल द्वारा जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर शराब भट्ठी को जल्द ही वहा से हटाने आग्रह किया।महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर, बिमला कामडे कही की पुरई रोड में शराब भट्ठी होने से खासकर महिलाओं,छात्राओं को ज्यादा परेशानी होती है रोड में शराबियो का हमेशा जमवाड़ा रहता और शराब के नशे में गंदे गंदे गाली गलौच करते है।इस कारण वहां शराब भट्ठी हटाए जाने की निहायत जरूरत है। इस दौरान जिला महामंत्री ललित चंद्रकार, भाजयुमों जिला अध्यक्ष नितेश साहू,महामंत्री गौरव शर्मा,मंडल महामंत्री सोनू राजपूत,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु,बिमला कामड़े,भारती साहू, चंद्रकांत साहू,
उतई नगर स्थित शराब दुकान को हटाने भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
