जैन समाज के युवा समाजसेवी संजय राजू जैन सम्मानित,,,,सामाजिक व सेवा कार्यों में रहती है महती भूमिका व सक्रियता

नवापारा-राजिम !(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)
स्थानीय दिगम्बर जैन समाज के युवा समाजसेवी, धर्मकार्यों में सतत संलग्न रहने वाले, के धार्मिक संस्थाओं के सक्रिय सदस्य, नमोस्तु शासन सेवा समिति छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष, जैन तीर्थ धर्मरक्षिणी सभा के प्रदेश सचिव, भाजपा आई.सेल के रायपुर ग्रामीण के पूर्व जिला संयोजक, दिगम्बर जैन पाठशाला के संयोजक संजय राजू जैन का सम्मान भाटापारा में आयोजित देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान (जिनका जन्म आज से लाखों वर्ष पूर्व हुआ था) के जन्म-कल्याणक के अवसर पर भाटापारा समाज एवं प्रकाश मोदी परिवार द्वारा किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा जी (अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड) एवं अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी जी (विधायक बालोदबाजार) तथा विशेष अतिथि श्री सुनील जी जैन (पूर्व कलेक्टर एवं सचिव उच्च शिक्षा विभाग) , श्री प्रदीप जी जैन विश्व परिवार(सदस्य प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया) रायपुर, सुरेश पाटनी जी रायपुर एवं यंत्र कुमार जी अजमेरा नैला थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *