संगठित होकर समाज को नई दिशा की ओर ले जाए-ताम्रध्वज साहू

रोशन सिंह@उतई ।नगर साहू समाज उतई द्वारा सामुदायिक कर्मा भवन शीतला नगर में भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा निकालकर नगर भ्रमण से हुई। तदपश्चात भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आरती की गई।उसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह,जेल,लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की हम सब संगठित होकर समाज को नई दिशा की ओर ले जाए,समाज में जो कुरीतिया है उसे दूर कर गरीब, असहाय लोगो की मदद कर उन्हे ऊपर उठाए तभी हमारा उद्देश सफल व सार्थक होगा।हमे याद ये रखना होगा की पत्थर को जीतने बल पूर्वक ऊपर की ओर उछालते उतनी बल से नीचे की ओर गिरेगा तो हम को ये समझ लेना चाहिए की हमारा समाज जिस गति से आगे बढ़ा है उस गति से कही हमारा समाज पिछड़ तो नही रहा है इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।सभी समाज के लोगो को एक साथ लेकर आपसी भाई चारे के साथ चले तभी हमारा उद्देश सफल होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने संबोधित करते हुए कही की हम सभी को भक्त माता कर्मा के आदर्शो को अपनाकर सच्चे मार्ग में चलने का प्रयास करना चाहिए,दिन दुखियो की मदद करना मूल उद्देश्य होना चाहिए।यदि हमारे मन में अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो कोई भी ऐसा लक्ष्य नहीं है, जिसे हासिल ना किया जा सके। माता कर्मा ने यह साबित किया कि भक्त की श्रद्धा में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे।कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर साहू समाज अध्यक्ष सुमंत साहू ने किया। विशेष अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी अश्वनी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डीकेंद्र साहू थे। नगर साहू समाज द्वारा आयोजित रंगोली,कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन,प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया, अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया कार्यक्रम को समा बधाने रूही साहू का पड़वानी, एवम फाग गीत की प्रस्तुति हुई।इस दौरान भीषम हिरवानी खुमान सिंह साहू नगर साहू समाज सचिव रोहित साहू पार्षद तोषण साहू राकेश साहू रविंद्र वर्मा लखन साहू तुलाराम साहू हिमांचल साहू तुकाराम साहू गिरेंद्र साहू राधिका हिरवानी सुकवारो साहू कुमारी साहू कुंवर साहू सुनीति साहू कुमार साहू दिनेश साहू प्रेमनारायण साहू ऋषि साहू सुमन साहू नंदलाल साहू कंछेदी साहू मोहित साहू भावेश साहू लक्ष्मण साहू नन्हूक साहू खुबीराम साहू ईश्वर साहू आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन किशोर साहू ने किया आभार प्रदर्शन हिमांचल साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *